Sunday, May 24, 2009

वक़्त

वक़्त तो वक़्त है
इस वक़्त को समझो न बेवक्त।
हर पल हंसाता है वक़्त
तो रुलाता भी वक़्त ।
अच्छा बनाता है वक़्त तो
बुरा भी बनाता है वक़्त ।
नीचे गिराता है वक़्त तो
उपर उठाता है वक़्त ।
वक़्त अगर कुछ देता है तो
उसे छीनता भी वक़्त ही है।
वक़्त अगर देता है चोट तो
मरहम भी बनता है वक़्त।
जिसने समझा वक़्त को वक़्त
वो कभी न हुआ बेवक्त।
जिसने न समझा वक़्त को वक़्त
वो हर पल हुआ बेवक्त।
वक़्त तो वक़्त है
इस वक़्त को समझो न बेवक्त ।

3 comments:

  1. aap bhi waqt ko bewaqt samajh kar dekhiye pata chal jayega .

    ReplyDelete
  2. sadhana ji waqt ka khel sabse nirala hota hai. sahi to yeh hai ki waqt bka khel koi janta hi nahi hai.waqt ko panktiyon me bandhne ki achchhi koshish ki hai.

    ReplyDelete
  3. aapse ek anurodh hai ki aap apna blog likhte rahiye.

    ReplyDelete